स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर का घर देख भूल जाएंगे सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट

फिल्म स्त्री 2 की सफलता के साथ ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ दिया है और अब वह 100 मिलियन फाॅलोअर्स की सूची में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं।

सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स का तो इजाफा हो ही रहा है, साथ ही उनकी संपत्ति और आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्मों से कमाई के अलावा श्रद्धा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। उनके पास लगभग 123 करोड़ की संपत्ति है।

श्रद्धा कपूर इतनी अमीर होते हुए भी काफी सादगी के साथ रहती हैं। हालांकि श्रद्धा मुंबई के सबसे महंगे और पाॅश इलाकों में से एक जुहू में समुद्र किनारे एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके इस घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनका मड आइलैंड में भी बेहद भव्य बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। श्रद्धा कपूर के जुहू वाले घर के अंदर की तस्वीरें देख आप बड़े-बड़े सुपरस्टार के बंगलों को भी भूल जाएंगे।

श्रद्धा कपूर के इस सी फेसिंग अपार्टमेंट को मार्डन तरीके से सजाया गया है लेकिन पारंपरिक स्पर्श बरकरार रखा गया है। घर की सजावट में टेक्सचर वाॅल्स और विंटेज थीम का उपयोग किया गया है। महंगे फर्नीचर घर को बेहद शानदार और आकर्षक बनाते हैं।

अक्सर श्रद्धा सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। घर में बड़ा सा लिविंग रूप है, जहां ऑफ व्हाइट रंग का सोफा और रंग बिरंगे कुशन सजे हैं। दीवारों को पेटिंग्स और शोकेश से सजाया गया है।

लिविंग रूम से सटा हुआ दूसरी ओर छोटा सा मंदिर है, जहां श्रद्धा कपूर को अक्सर पूजा करते देखा जा सकता है। मंदिर की सजावट फूलों से की गई है।

Related Articles

Back to top button