इन योगासनों से मक्खन की तरह पिघल सकती है कमर की चर्बी, एक महीने में दिखेगा असर

निष्क्रिय शारीरिक गतिविधि, बिगड़ी जीवनशैली और गलत खानपान के कारण शरीर के कई अंगों में चर्बी बढ़ जाती है। अधिकतर मामलों में इसका असर पुरुषों के पेट पर और महिलाओं की कमर पर दिखता है, जो चर्बी के कारण साइज में मोटी दिखने लगती है। अधिकतर महिलाएं अपने शरीर में पतली कमर की चाह रखती हैं। ऐसे में वह अपना वजन कम करने के साथ ही शरीर के कुछ हिस्सों में जमा फैट या चर्बी को कम करना चाहती हैं।

चर्बी कम करने के लिए लोग डाइट का सहारा लेते हैं,हालांकि इससे वजन बढ़ने से रोका जा सकता है लेकिन चर्बी को घटाया नहीं जा सकता। कमर पर जमी चर्बी को घटाकर अभिनेत्रियों जैसी सुडौल और पतली कमर के लिए कुछ योगासन कारगर हो सकते हैं। योग से शरीर के अंगों में जमा फैट बर्न किया जा सकता है। अलग अलग अंगों की चर्बी कम करने के लिए अलग अलग योग क्रियाएं हैं। यहां कमर की चर्बी को कम करने के लिए असरदार योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे अपनाकर मक्खन की तरह वसा को पिघलाया जा सकता है।

नौकासन

नौकासन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को टोंड किया जा सकता है और कमर के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। ये आसन शरीर के मध्य भाग को मजबूत बनाता है और पेट व कमर को स्लिम बनाता है। नौकासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर धीरे धीरे पैरों और ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं। इससे शरीर नाव की तरह वी आकार में आ जाएगा। इस स्थिति में 20-30 सेकेंड तक रहें और फिर सामान्य स्थित में आ जाएं। इस आसन को 3-4 बार दोहराएं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन से पेट के आसपास के अंगों को मजबूती मिलती है और कमर के हिस्से में चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर बैठकर एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर मोड़ें। कमर को घुमाएं और पीछे की ओर देखें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रहने के बाद दूसरी ओर से भी यह प्रक्रिया दोहराएं।

Related Articles

Back to top button