उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान ,कहा – 40 फीसदी महिलाओं को मिलेगा…

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने राज्य में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं…जय हिंद’ नारे के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। जाहिर हैं प्रियंका गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस इस बार महिलाओं के सहारे राजनीतिक जमीन पाना चाह रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ में यूपी चुनावों में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान कर दिया। प्रियंका ने कहा कि अभी टिकट में महिलाओं का हिस्‍सा 40% तय किया है जो अगले चुनाव में 50% भी हो सकता है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ही यूपी की 4 बार सीएम रहीं हैं।

पिछले लगातार कई चुनावों से यूपी में बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस ने इस बार आधी आबादी यानि की महिलाओं को ध्यान में रख कर आगे बढ़ रही हैं। यूपी में पार्टी का चेहरा भी प्रियंका गांधी ही हैं। उत्तर प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दलों की अगर बात करे तो सभी जगहों पर पुरुषों का ही कब्जा दिखाई पड़ता हैं।

मैं पहले वादे के बारे में बात करने जा रही हूं। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।” यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर किसे पेश कर रही है। अभी इस पर विचार नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button