आज का राशिफल: 17 जुलाई 2024

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। कुछ विशेष काम में समस्या रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरे के काम पर ध्यान न दें, आपको समस्या हो सकती है।
वृष राशिः 
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपका यदि कुछ धन लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनके साथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आपने कुछ कर्ज लिया हुआ था, तो उसे आप उतारने में सफल हो सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
मिथुन राशि : 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कुछ उलझन रहने के कारण समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि कोई मतभेद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप अपने जीवन से एक नई सीख लेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
कर्क राशि: 
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई मित्र संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी दूर होगी। व्यवसाय से जुड़ी जानकारी आप किसी को शेयर ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि: 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी धन संबंधित जानकारी को शेयर कर सकता है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपके खर्च बढ़ने से समस्या आएंगी।
कन्या राशि: 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
तुला राशिः 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप किसी की सलाह से काम ना करें, नहीं तो आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी आप अपने काम को आसानी से समय से पूरा कर पाएंगे। आपको विदेश में रह रहे परिजन की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात को कह सकते हैं। आप तरक्की की राह पर आप आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशिः 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। आपको किसी काम में गलती होने के कारण अपने पिताजी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपको कोई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशिः 
आज का दिन आपके लिए प्रताप व प्रभाव में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी में व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी से कोई भी बातचीत बहुत ही देखभाल कर करें। आपको किसी नई योजना की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
मकर राशिः 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं, तो उसमें आपके कष्टो में कमी आएगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी के बीच में ना बोले, नहीं तो वह वाद विवाद बढ़ सकता है।
कुंभ राशिः 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा मौका मिलने की संभावना है। आप उसे अपने हाथ से जाने ना दें। कोई नई संपत्ति खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखना होगा, क्योंकि इधर-उधर के कारण आपके मन में कुछ नकारात्मक समस्याएं जन्म ले सकती हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। धार्मिक आयोजनों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मीन राशिः 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में आपको किसी परिवार के सदस्य की सलाह से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button