आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा मुकाबला , इन खिलाडियों पर रहेगी सभी की नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज शाम को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। लीग में बने रहने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए चेन्नई को इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। टीम अगर आज हारती है तो फिर वह मुंबई इंडियंस के बाद IPL 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अगर आज का मैच हारती है तो उसे अपने अगले तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 5 जीत और 5 हार के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह पहला मुकाबला होगा। दिल्ली की परेशानी यह है कि टीम लगातार कोरोना संक्रमित मामलों से जूझ रही है। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले भी टीम का एक नेट गेंदबाज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को कोरोना टेस्ट के एक और दौर से गुजरना होगा और तब तक सभी खिलाड़ी कमरों में ही आइसोलेट रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला जीत चुकी है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 26 बार एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबल में उतर चुकी है। इन मुकाबलों में चेन्नई का दिल्ली के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। इसमें 16 बार चेन्नई को जीत मिली है जबकि दिल्ली के खाते में 10 जीत आए हैं।

Related Articles

Back to top button