सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल , पहने नजर आई ये…

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ताजा तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने एक खूबसूरत रिंग पहनी हुई है और इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जा रहा है… और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’

सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था।’ सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी उंगली में अंगूठी देखकर लग रहा है उन्होंने सगाई कर ली है। ढेरों सेलेब्रिटीज ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

अनन्या बिरला ने सोनाक्षी सिन्हा की सगाई वाली इस पोस्ट पर लिखा, ‘वोहो..’। फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘शुभकामनाएं सोनाक्षी लव यू सो मच।’ लाखों फैंस ने उनकी इस पोस्ट को लाइक किया है और कमेंट सेक्शन में लोग भी उन्हें विश कर रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि सोनाक्षी सिन्हा ने लड़के का चेहरा रिवील नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button