वायरल हुई रणबीर कपूर की ये तस्वीर , लोग बोले- आलिया भट्ट…

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने रविवार का वक्त अपने परिवार के साथ बिताया। वह अपने पूरे परिवार के साथ डिनर पर गए थे जिसकी तस्वीरें उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा तस्वीरों में उनकी मां नीतू कपूर, अंकल रणधीर कपूर और बाकी लोग दिखाई पड़े। हालांकि ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा कि उन्हें इस फ्रेम में एक शख्स की कमी खल रही है। जी हां, फैंस का इशारा आलिया भट्ट की तरफ है।

मालूम हो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अब एक दूसरे के बारे में खुलकर बातें भी करने लगे हैं लेकिन फैंस को इंतजार है दोनों के शादी करने का। इन तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बस एक इंसान की कमी है। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- कोई तो मिसिंग है इन तस्वीरों में। एक शख्स ने नाम लेते हुए लिखा- आलिया क्यों नहीं नजर आ रही?

Related Articles

Back to top button