पपीते के पत्तों का जूस का सेवन करने से मिलता है ये लाभ

इन दिनों देश के कुछ हिस्सों में डेंगू तेजी से फैल रहा है। मच्छरों से होने वाली यह एक जानलेवा बीमारी है। इसमें मरीज को तेज बुखार होने के साथ सिरदर्द, बदन दर्द व प्लेटलेट्स लगातार गिरने की शिकायत होती है।

वैसे तो डेंगू के मरीज का घर की डॉक्टर की सलाह से इलाज किया जा सकता है। मगर ब्लड प्रेशर घटने व शरीर में प्लेटलेट्स लगातार कम होने की स्थिति में मरीज को अस्पताल भर्ती करवाने की जरूरत पड़ती है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का रस पीना फायदेमंद माना गया है। इससे डेंगू से जल्दी ही रिकवरी होने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

आयुर्वेद अनुसार, नेचुरल चीजों का सेवन करने से बीमारियों से बचाव रहता है। इसलिए आयुर्वेद में नीम, तुलसी, एलोवेरा, पुदीना पत्ती व पपीते के पत्तों को बेहद फायदेमंद माना जाता है। बात पपीते के पत्तों की करें तो इसमें पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह सेहत के लिए औषधीय यानि दवा समान माना गया है। खासतौर पर डेंगू में इसका सेवन करने से तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में एक्सपर्ट द्वारा भी डेंगू में पपीते के पत्तों का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

इसके लिए 5-10 पपीते की ताजी पत्तियां पत्तियां लेकर उसे 5-6 बार पानी से धोएं।  अब जूसर में इसे स्मूद होने तकर पीस लें।  इसके बाद जूस को छन्नी की मदद से छान लें। आप किसी बारीक कपड़े से भी इसे छान सकती है।

इसके बाद इसका ऐसे ही या शहद मिलाकर सेवन करे। आप इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में भी रख सकती है। इससे यह कुछ देर तक फ्रेश रहेगा। ऐसे में आप जब कभी इसका सेवन कर सकते हैं।

डेंगू होने पर मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। इसके साथ ही बुखार, जोड़ों में व सिरदर्द की शिकायत रहती है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने से कमजोरी व दर्द महसूस होता है। ऐसे में इस परिस्थिति में पपीते के पत्तियों का जूस पीने से बुखार कम होने व प्लेटलेट्स बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद अल्कलॉइड, पेपैन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करते हैं। इसतरह शरीर में फैले संक्रमित वायरस व बैक्टीरिया को काबू करने में मदद मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button