नीम की पत्तियां का इस्तेमाल करनें से मिलता है बड़ा लाभ

नीम को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आपने कई बार इसकी ऐंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज के बारे में पढ़ा और सुना होगा। नीम को ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में यूज किया जाता है। इसका इस्तेमाल हेयर प्रॉडक्ट्स में भी होता है। कुछ लोग नीम के ठंडल से दातून करते हैं और कई कंपनीज टूथपेस्ट्स में भी नीम होने का दावा करती हैं। अब कई लोगों के मन में ये सवाल आता है क्या नीम की पत्ती खाई भी जा सकती है? या नीम की पत्तियां खाई जा सकती हैं। वैसे आयुर्वेद में नीम को दवा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नीम में 130 से ज्यादा बायलॉजिकल ऐक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। यहां जानें नीम के फायदे।

इम्यूनिटी के लिए

नीम को कुदरत का वरदान माना जाता है। इसमें ऐंटी बैक्टीरियल, ऐंटी वायरल गुण होने के साथ ऐंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। साथ ही सेल डैमेज को भी रोकते हैं। ननीम की ताजी पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर रोजाना खाने से कई बीमारियों खतरा कम होता है। हालांकि ज्यादा नीम आपको नुकसान भी कर सकती है।

स्किन के लिए 

नीम ऐंटी बैक्टीरियल होता है। इसकी पत्तियों को पानी में डालकर नहा सकते हैं। इसे ब्लड प्योरिफायर भी माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, रोजाना नीम लेने से टॉक्सिन्स निकलते हैं। अगर आपको ऐक्ने की समस्या है तो बाजार में नीम के सिरप आते हैं जिन्हें आप किसी एक्सपर्ट की सलाह पर ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button