लहसुन का सेवन करने से मिलता है बड़ा फायदा

लहसुन का सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है, क्योंकि ये एक शक्तिशाली एंटी वायरस फूड है। आप इसका सेवन सब्जी में, सूप में या फिर लहसुन को मैश करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, आप कच्चे लहसुन को शहद और एक लौंग में मिलाकर इसका सेवन रोजाना करें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अदरक सबसे सही माना जाता है। आपको करना ये है कि अदरक को बारीक पीस लेना है और फिर इसका सेवन शहद के साथ करना है। लगभग 3-4 दिनों तक रोजाना ऐसे करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

कोकोनट ऑयल भी इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम योगदान निभाता है। आप अपने भोजन में इसका सेवन कर सकते हैं या फिर इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद लौरिक एसिड और कैप्रेट्रिक एसिड इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

आंवले में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए इसका सेवन रोजाना किया जा सकता है। रोजाना सुबह उठते ही एक आंवाला जरूर खाना चाहिए। इससे आपको जल्दी लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button