‘बलूच महिलाओं को आत्मघाती हमले करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे आतंकी’, गिरफ्तार महिला हमलावर का दावा

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने आत्मघाती हमले की साजिश रच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह बलूच महिला पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ हमला को लेकर कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर रही थी। गिरफ्तार की गई महिला का नाम आदिला बलोच बताया जा रहा है। महिलाने खुलासा किया है कि आतंकवादी बलूच महिलाओं को ब्लैकमेल करते हैं और उन्हें ऐसे कृत्य करने के लिए उकसाते हैं।

पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ एक प्रोजेक्ट में काम करने वाली नर्स आदिला बलूच को हमला करने से पहले ही बलूचिस्तान के तुरबत में सुरक्षा बलों ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए गिरफ्तार की गई महिला ने बताया कि किस प्रकार उससे झूठे वादे करके आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए बहकाया था।

आंतकी ब्लैकमेल करके ले गए
महिला ने बताया कि, उन्होंने मुझे एक नई और खुशहाल जिंदगी की झूठी उम्मीदें दिखाईं, लेकिन एक बार जब मैं पहाड़ों में छिपे आतंकवादियों में साथ रहने लगी तो मुझे लगा कि ये जीवन बहुत ही कठिनाइयों से भरा है। महिला ने दावा किया कि, आतंकवादी बलूच महिलाओं को ब्लैकमेल करते हैं और उन्हें इस तरह के काम करने के लिए उकसाते हैं। उसने कहा कि, अन्य बलूच युवाओं, पुरुषों और महिलाओं को इसी तरह ब्रेनवॉश किया गया था।

महिला ने आगे बताया कि, वहां आतंकवादियों द्वारा गुमराह की गई वह अकेली नहीं थीं। ऐसी कई महिलाएं, युवा और आदमी वहां पर फंसे हुए हैं। बलोच ने कहा कि आतंकियों ने उसे धोखा दिया है। मेरा काम लोगों की मदद करना और लोगों की जान बचाना था। दुर्भाग्य से मुझे उन लोगों ने गुमराह किया और मुझे सही रास्ते से भटका दिया।

Related Articles

Back to top button