साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

भारतीय फुटबॉल टीम ने साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) कप में  पाकिस्तान को करारी हार शिकस्त दी। बैंगलोर के कांतीरवा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी है।

मुकाबले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम शनिवार 24 जून को अपने दूसरे मैच में नेपाल से भिड़ेगी।

इस मुकाबले में भारतीय टीम का पहला गोल 10वें मिनट में आया। कप्तान सुनील छेत्री ने यह गोल दागा। इसके बाद कप्तान छेत्री ने 16वें मिनट में एक और गोल किया। भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक रही। 73वें मिनट में कप्तान छेत्री ने हैट्रिक लगाकर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद उदांता सिंह ने 81वें मिनट में गोल कर भारत का स्कोर 4-0 कर दिया।  पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। भारत ने यह मुकाबला 4-0 से अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Back to top button