रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग हुई शुरू, शो को होस्ट करते नजर आएँगे रोहित शेट्टी

टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस इसे लेकर सुपर डुपर एक्साइटेड हैं। शो के अब तक 12 सीजन आ चुके हैं और 13वां सीजन जल्द ऑन एयर होने वाला है।

इस शो सालों से रोहित शेट्टी होस्ट करते हुए आ रहे हैं। रोहित ने शो का पहला प्रोमो शेयर किया है।उन्होंने अपनी खतरों के खिलाड़ी की पिछली जर्नी को भी दिखाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि शो की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी कितनी बार बुरी तरह से घायल हुए हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में इस बार 14 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया है। कुछ नए स्टंट्स के साथ हाजिर होने वाले इस शो में अगर कुछ नहीं बदला है, तो वह है होस्ट। इस सीजन को भी बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button