मुरादाबाद में बीजेपी को झटका, सपा की रुचि वीरा एक लाख मतों से आगे

मुरादाबाद: मुरादाबाद में मतगणना अपने अंतिम चरण में है। यहां सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा 100667 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। उन्हें 506238 वोट मिले हैं। इसके अलावा सपा के मोहम्मद इरफान को 87068 वोट मिले हैं। मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी लगातार आगे रही। दोपहर 12 बजे तक वह 35770 वोटों से आगे चल रही थी। दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 117410 मत मिल चुके थे।

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर थी। भाजपा जीते या सपा, मुरादाबाद में इतिहास ही बनेगा। अभी तक के रुझानों के मुताबिक पहली बार किसी महिला को सांसद बनने का गौरव हासिल हो सकता है।

12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया
मुरादाबाद लोकसभा सीट से इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया। यहां 19 अप्रैल को वोट डाले गए। 62.18 फीसदी मतदान हुआ। 2059578 मतदाताओं में से 1280706 ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया।

मतदान के दूसरे दिन 20 अप्रैल का भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था। ऐसी स्थिति में अगर मुरादाबाद सीट से भाजपा को जीत मिलती है तो यहां उपचुनाव होना तय है। जो पहला मौका होगा।
अभी तक के इतिहास में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर एक बार भी उपचुनाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर रुचिवीरा सपा प्रत्याशी हैं। अगर सपा को इस चुनाव जीत मिलती है तो यह पहला मौका होगा जब कोई महिला सांसद बनेंगी। अब तक मुरादाबाद सीट पर हुए 17 चुनावों में किसी भी महिला को जीत नहीं मिली है।

ये हैं मुरादाबाद लोकसभा के 12 प्रत्याशी
मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार (मृत), सपा प्रत्याशी रुचिवीरा, बसपा के मो. इरफान सैफी, भारतीय बहुजन समता पार्टी के ओंकार सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी के गंगा राम शर्मा, समता पार्टी के शकील अहमद, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के हर किशोर सिंह, निर्दलीय अमरजीत सिंह, मो. जमशेद, मुशर्रत हुसैन और साधना सिंह पत्नी स्व. कुंवर सर्वेश सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button