ईद-ए-मिलाद के दिन घरवालों और मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट पकवान

ईद मिलाद उन नबी के त्योहार का मुस्लिम धर्म में काफी महत्व है। ये पर्व हर साल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस साल ये पर्व 16 सितंबर यानी कि सोमवार को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर दी है। इस दिन लोग खूब सजते और संवरते हैं।

इसके साथ-साथ महिलाएं अपने घर में खास पकवान बनाती हैं। अगर आप भी ईद के दिन अपने घरवालों और मेहमानों के लिए कुछ खास पकवान बनाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको इसके विकल्प बताने जा रहे हैं। इन पकवानों को बनाकर आप त्योहार का मजा कई गुना बढ़ा सकती हैं।

सेवइयां

ईद के दिन लगभग हर घर में सेवइयां बनाई जाती हैं। इसे दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ पकाया जाता है। इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में आप चाहें तो सेवइयां बना सकती हैं।

फिरनी

फिरनी चावल से बनी एक मीठी डिश है, जिसे दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है। इसमें केसर और इलायची का स्वाद होता है और इसे ठंडा परोसा जाता है। अगर आप सेवइयां नहीं बनाना चाहतीं तो फिरनी आप बना सकती हैं।

मटन या चिकन बिरयानी

ईद के दिन कई बार घर में मेहमान आते हैं। ऐसे में आप पहले से ही उनके लिए बिरयानी बनाकर तैयार रखें। आप अपनी पसंद के हिसाब से चिकन या फिर मटन बिरयानी बनाकर तैयार करके रख सकती हैं।

कबाब

शामी कबाब, गलौटी कबाब या सीख कबाब ईद के दिन आप बना सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे आप स्टार्टर की तरह भी परोस सकती हैं। चाहें तो रूमाली रोटी के साथ भी आप कबाब परोस सकती हैं।

Related Articles

Back to top button