देश के इन राज्यों में पड़ने वाली हैं भीषण गर्मी, जमकर तपेगी दिल्ली

र्मी के मौसम में बारिश से मिली राहत अब कुछ दिनों की ही बची है। भारत के उत्तर और मध्य हिस्सों में तापमान में इजाफा होना शुरू हो सकता है। मई के मध्य में छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा जैसे राज्यों में लू की स्थिति भी बन सकती है।

राजधानी दिल्ली में तेजी से मौसम की स्थिति बदलने वाली है।  जल्दी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। सोमवार को भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था।

मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव बताते हैं, ‘दिल्ली में आने वाले दिनों में कोई बारिश की संभावनाएं नहीं हैं। अगली बारिश सिर्फ 13 मई को हो सकती है। 12 मई तक मौसम शुष्क रहेगा,  दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।’

Related Articles

Back to top button