सूरीनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति संतोखी के साथ होगी विशेष बातचीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा करेंगी। विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने बताया कि सूरीनाम की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति संतोखी के साथ विशेष बातचीत करेंगी और साथ ही कई गतिविधियों में भी भाग लेंगी।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जून 2023 को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की यात्रा पर जाएंगी। जुलाई 2022 में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम जर्मनी से बच्ची (अरिहा शाह) को भारत वापस करने का अनुरोध कर रहे हैं। वह एक भारतीय नागरिक है और उसे 2021 में जर्मनी के युवा कल्याण की हिरासत में रखा गया था जब वह सात महीने की थी। .हम जर्मन अधिकारियों से अरिहा को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह कर रहे हैं। हम अरिहा शाह की भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button