मौसी और भांजी की गला रेत कर हत्या, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश में रायबरेली में एक महिला और उसकी 15 वर्षीय भांजी का शव रविवार सुबह बरामद किया गया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में राधा सिंह (48) अपनी बहन की बेटी शेजल (15) के साथ रहती थी।

शनिवार रात को सिर्फ महिला और किशोरी ही घर पर थीं जबकि घर के अन्य लोग बाहर गए थे। तभी महिला और किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

सूचना मिलते ही डीह के थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि घर में कप और गिलास रखे मिले, जिनसे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिए। एसपी ने बताया कि कुछ साक्ष्य मिले हैं और हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए छह अलग-अलग टीमें बनायी गई हैं। शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button