पीएम मोदी की भाजपा शासित राज्यों के सीएम के साथ बैठक, नड्डा-शाह भी मौजूद

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रविवार को भी पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों औप उप-मुख्यमंत्रियों ने लिया हिस्सा
इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन कुमार यादव, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बी इस बैठक में शामिल हुईं।

लोकसबा चुनाव 2024 के बाद भाजपा द्वारा आयोजित यह पहली इतनी बड़ी बैठक है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य सरकारों द्वारा चलाए गए परियोजनाओं पर चर्चा की गई। राज्यों ने योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने सरकार चलाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनाव 2024 पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button