गर्मियों में शरीर को ठंडक देगा फालसे का शरबत, देखें इसकी रेसिपी

फालसे का शरबत बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स

फालसा-250 ग्राम

पानी-100 मिली

जीरा-1 छोटा चम्मच

फालसे का शरबत बनाने की आसान रेसिपी

गर्मियों में फालसे का टेस्टी और बेहतरीन जूस बनाने के लिए आपको ताजे फालसे चाहिए। इन फालसों को अच्छी तरह से पानी से साफ करें, ब्लेंडर में 100 एमएल पानी डालें। उसमें फालसे डाल दें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब इसमें जीरा डालकर फिर से ब्लेंड करें, एक गिलास में इसे निकाल कर सर्व कर सकते हैं। आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं। फालसे का शरबत पीने से सेहत को कई फायदे होंगे, इसे आप किसी भी समय पी सकते हैं। वहीं, अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या परेशान कर रही है, तो फालसा इन समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होगा।

 

Related Articles

Back to top button