जल्द यात्रियों को मिलेगी अगली वंदे भारत ट्रेन, मुंबई से गोवा के बीच इस तारीख से शुरू हो सकती है सेवा

देश में एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।  देश को अगली वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है।महाराष्ट्र के मुंबई से गोवा के बीच चलने वाली इस ट्रेन की शुरुआत तीन जून को हो सकती है।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने मडगांव के लिए आठ डिब्बों वाली ट्रेन पहले ही भेज दी है। अधिकारियों ने कहा कि यह ट्रेन उसी रूट पर तेजस एक्सप्रेस से कम समय लेगी और करीब आठ घंटे 45 मिनट में पहुंचा देगी। वर्तमान समय में तेजस एक्सप्रेस कोंकण रेलवे की सबसे तेज ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन आठ कोच वाली ट्रेन होगी और मांग के अनुसार बाद में इसमें बदलाव किया जाएगा।

दो हफ्ते पहले मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन भी करवाया जा चुका है।  ट्रेन मुंबई में सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से सुबह 5:30 बजे रवाना हुई और दोपहर 12.50 बजे गोवा के मडगांव स्टेशन पहुंची थी।

महाराष्ट्र और मुंबई से अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मुंबई-गांधीनगर, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-साईनगर शिर्डी और नागपुर-बिलासपुर हैं। महाराष्ट्र को पहली वंदे भारत ट्रेन 30 सितंबर, 2022 को मिली, जो मुंबई और गांधीनगर के बीच थी।

Related Articles

Back to top button