न्यासा देवगन BFF ओरहान अवतरमनी के साथ पार्टी में हुई स्पॉट, देखें कपल की हॉट फोटो

जय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। स्टारकिड के माता-पिता जहां उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं वहीं दोस्तों के साथ न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

इसी बीच न्यासा की BFF यानी ओरहान अवतरमनी के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं, काजोल की बेटी की तस्वीरें देखकर फैंस भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाएंगे।न्यासा देवगन के बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवतरमनी उर्फ ओरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें न्यासा भी साथ नजर आ रही हैं।

ओरहान की लेटेस्ट तस्वीरें लंदन के एक क्लब की हैं, जिसमें बॉलीवुड स्टार किड्स पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में न्यासा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं जबकि ओरी पीच कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में स्टारकिड के साथ कुछ और दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस की निगाहें अपने लुक से फैशन गोल सेट करती नजर आने वाली न्यासा देवगन की खूबसूरती पर ही टिक जाएंगी। न्यासा देवगन अजय और काजोल की बेटी हैं, जो सिंगापुर के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में स्कूली शिक्षा के बाद स्विट्जरलैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button