लखनऊ केजीएमयू में अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को करना होगा ये काम , जानिए कैसे…

लखनऊ केजीएमयू में अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को अलग अलग विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा। विवि में अब एक काउंटर बनाया गया है। यहां से तीमारदारों को प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर संशोधन के सारे काम होंगे। अभी तक यह काम अलग अलग कमरों में होता था। जिसके चलते लोगों समस्याएं होती थी।

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशू ने बताया कि तीमारदारों की काफी शिकायतें आती थीं जिसका संज्ञान लेते हुए हमने यह काउंटर बनाए हैं।

जिससे अब उन्हें सामान्य दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जन सम्पर्क कार्यालय के सामने ही यह काउंटर बनाये गए हैं। काउंटर पर हर समय कर्मचारी मौजूद रहे ताकि तीमारदारों को इंतजार न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button