बनाएं आलू के कटलेट , जानिए पूरी रेसिपी

सेहत के लिए ब्रोकली काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। ब्रोकोली कई विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। खाना पकाने के लिए इसे कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ब्रोकली आपके खाने के लिए फायदेमंद है फिर चाहे वह पका हो या कच्चा।

आप इससे काफी सारी डिश तैयार कर सकते हैं जैसे पास्ता में डाल सकते हैं, सब्जी बना सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं इसके कटलेट बनाना। शाम के समय में यकीनन चाय के साथ कुछ अलग खाने का मन करता है और इस समय पर हल्की-हल्की भूख भी लगने लगती है। ऐसे में आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

कटलेट बनाने की सामग्री

उबली ब्रोकली, उबला आलू, मक्के का आटा, बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कटा हुआ लहसुन, नमक

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए एक बाउल में आलू और ब्रोकली को मैश करें। फिर सारे मसाले और लहसुन डालें। इसके बाद कॉर्न फ्लोर, बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं, आटे से कटलेट बनाएं। कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स पर रोल करें। फिर एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल फैलाएं और कटलेट रखें। सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। अब आंच से उतार लें और चटनी के साथ सर्व करें।

ब्रोकली के फायदे

1) दिल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद।
2) कैंसर सुरक्षात्मक यौगिक शामिल हैं।
3) आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकती है।
4) हार्मोनल संतुलन करने में मदद कर सकती है।
5) प्रतिरक्षा प्रणाली को सपोर्ट कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button