जानें महिलाओं के लिए फायदेमंद है अश्वगंधा

भारत में कई हर्ब्स उगते हैं जिनको आयुर्वेद में औषधि का दर्जा दिया गया है। अश्वगंधा भी उन्हीं में से एक है। कोरोना की शुरुआत में अश्वगंधा को खूब लोकप्रियता मिली। कई स्टडीज हो चुकी हैं जिनमें अश्वगंधा के फायदे साबित हुए हैं। पुरुषों के अलाव महिलाओं के लिए भी इसे जादुई हर्ब माना जाता है। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से आपको मानसिक से लेकर शारीरिक तक कई फायदे होते हैं। अश्वगंधा के शाब्दिक अर्थ की बात करें तो इसका मतलब है घोड़े जैसी महक। शायद इस पौधे की मिलती-जुलती महक को ध्यान में रखकर इसका नाम रखा गया होगा।  यहां जाने अश्वगंधा महिलाओं के लिए कैसे उपयोगी है।

महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहती हैं। बाल झड़ने की मुख्य वजह स्ट्रेस होता है। अगर आप रोजाना अश्वगंधा खाती हैं तो आपको स्ट्रेस नहीं होगा और बाल भी नहीं झड़ेंगे। अश्वगंधा के कई शैंपू और तेल भी आते हैं। माना जाता है कि यह मेलानिन के लॉस को रोकता है जिससे समय से पहले बाल सफेद नहीं होते।

 

अगर स्ट्रेस की वजह से आपका वजन बढ़ रहा है तो अश्वगंधा आपके लिए बेस्ट है। एक स्टडी के मुताबिक, यह स्ट्रेस की वजह से बनने वाले केमिकल कॉर्टिसॉल को रेग्युलेट करता है। इससे बेवजह खाने की क्रेविंग भी नहीं होती।

सेक्शुअल स्टिम्युलेंट

अश्वगंधा मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। तनाव कम करता है जिससे आपका मूड अच्छा रहता है। इसे ऐफ्रोडिसिऐक (सेक्शुअल डिजायर बढ़ाने वाला) माना जाता है।

एंटी माइक्रोबियल गुण

अश्वगंधा में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसे खाने से आप जल्दी बीमार नहीं होते साथ ही महिलाओं में यीस्ट इनफेक्शन भी बचाता है।

Related Articles

Back to top button