करिश्मा तन्ना ने वीडियो में दिखाया अपने…, देख फैस को लगा करंट

करिश्मा तन्ना और मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वरुण बंगेरा ने फरवरी में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। करिश्मा तन्ना और उनके पति अपने इस नए आशियाने में शिफ्ट हो चुके हैं लेकिन दोनों के इस घर में एक अजीब चीज भी है।

दोनों ने अपने-अपने बाथरूम अलग रखे हैं। जी हां, इस घर में करिश्मा और वरुण का बाथरूम शेयरिंग बाथरूम नहीं है। बल्कि दोनों के बाथरूम अलग हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस कमाल के कपल ने ये फैसला क्यों लिया होगा?

असल में करिश्मा तन्ना और वरुण घर की थीम पर तो बहुत जल्दी राजी हो गए क्योंकि दोनों को ही न्यूट्रल कलर्स पसंद हैं। लेकिन जब बात घर के भीतर आने वाली रोशनी की मात्रा तय करने की आई तो इस बारे में दोनों को काफी झिकझिक करनी पड़ी। करिश्मा तन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप उन्हें अपना घर बनाने के दौरान की यादें शेयर करते और पुरानी नॉस्टैल्जिक करने वाली चीजों में खोते हुए देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button