IPL 2022 : आखिरी चार गेंदों पर धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दिलाई जीत , देख फैस भी हैरान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया मैच, अभी तक का सबसे रोमांचक मैच रहा। इस मैच की आखिरी चार गेंद देख फैन्स भी गदगद हो गए, महेंद्र सिंह धोनी अपने विंटेज रूप में दिखे और रोहित शर्मा एंड कंपनी के चेहरे का रंग ही उड़ गया। सीएसके को आखिरी चार गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर सामने थे महेंद्र सिंह धोनी, इसके बाद क्या हुआ? वही जो सालों से होता आ रहा है, धोनी ने शांति से अपना काम किया और मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ले गए।

आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और रोहित ने गेंद जयदेव उनाद्कट को थमा दी, पहली ही गेंद पर उनाद्कट ने ड्वेन प्रिटोरियस को आउट कर दिया। प्रिटोरियस 14 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए, यहां से मुंबई इंडियंस को अपनी जीत नजर आने लगी थी। इसके बाद स्ट्राइक पर आए ड्वेन ब्रावो ने बड़ी ही सूझबूझ से अगली ही गेंद पर सिंगल लेकर धोनी को स्ट्राइक पर ला दिया।

Related Articles

Back to top button