पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहली नाइट लैंडिंग, एयर इंडिया का विमान रात में सुरक्षित उतारा गया

एयर इंडिया का एयरबस ए321 शुक्रवार शाम को आईएनएस उत्क्रोश पर उतरा। इस विमाान में 68 यात्री सवार थे। दरअसल, आईएनएस उत्क्रोश अंडमान और निकोबार कमांड के अधीन है। यह पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में ही स्थित है। इस हवाई अड्डे पर रात के पहली बार लैंडिंग कराई गई है। एयर इंडिया का विमान पहली बार यहां सफलतापूर्वक उतरा है।

एयर इंडिया का विमान शाम 5:40 बजे कोलकाता से रवाना किया गया। जो कि शाम 7:34 पर पोर्ट ब्लेयर पर उतरा। अंडमान और निकोबार कमांड ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान यात्रियों को उतारने के लिए वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल की ओर बढ़ाया गया।

अंडमान निकोबार कंमाड के अधिकारियों के अनुसार रात में यह सफल लैंडिंग अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने, द्वीपवासियों को लाभ पहुंचाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ऐतिहासिक घटना पिछले कुछ वर्षों में भारतीय नौसेना, अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के लगातार प्रयासों से संभव हो पाई है।” उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटकों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि को समायोजित करने के लिए एएएल ने वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) को कैट-I में अपग्रेड किया है।

अंडमान और निकोबार कमांड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उत्क्रोश एयरफील्ड दिन और रात दोनों तरह के संचालन को संभालने में पूरी तरह सक्षम है। इसके रणनीतिक महत्व के अलावा, ये विकास क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने और ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

Related Articles

Back to top button