फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने की शादी , वायरल हुई तस्वीरे

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आज यानी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी को लेकर लगातार बज बना हुआ है। 17 और 18 तारीख को उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई।

सोशल मीडिया पर मेहंदी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। स्टेज पर शिबानी की बहन अनुषा और रिया चक्रवर्ती डांस करती नजर आईं। कपल अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहता है। पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों मराठी रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे लेकिन अब जानकारी के मुताबिक उन्होंने शादी को बिल्कुल अलग अंदाज में करने का फैसला किया।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी की हर रस्म को सिंपल रखा है। उन्होंने मेहमानों को शादी में हल्के और पेस्टल कलर पहनने के लिए कहा है। इंडिया टुडे के मुताबिक, वे ना तो निकाह करेंगे ना मराठी शादी करेंगे, इसके बजाय उन्होंने एक दूसरे के लिए कुछ वादे लिखे हैं जिसे वे शादी के दिन पढ़ेंगे। फरहान और शिबानी अलग-अलग धर्मों से हैं और वे उतना ही एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इस वजह से उन्होंने अपनी शादी को बिल्कुल अलग रखने का फैसला लिया।

Related Articles

Back to top button