शादी की चौथी सालगिरह पर सोनम कपूर की ये तस्वीर , देख फैस हैरान

सोनम कपूर इस वक्त परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है।

शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गईं और मुंबई आती-जाती रहती हैं। 8 मई को उनकी शादी की चौथी सालगिरह है। इस मौके पर सोनम ने सोशल मीडिया पर आनंद के साथ की कई तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि वह ब्रह्मांड को धन्यवाद करती हैं कि उन्हें इतना अच्छा इंसान मिला।

सोनम के पोस्ट पर स्वरा भास्कर ने कमेंट किया, ‘बहुत बहुत खुशी।‘ सोनम की मां सुनीता कपूर ने हार्ट का इमोजी बनाया। शिबानी दांडेकर लिखती हैं, ‘तुम दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक, कई मायनों में खूबसूरत कपल।‘

Related Articles

Back to top button