जाम और भीड़ से बचने के लिए नाव से गंगा के रास्ते कुंभ हो आए बिहार के आठ युवक, अब संकट में नाविक

बक्सर:बक्सर के कम्हरिया गांव के आठ युवकों ने प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए अनोखा तरीका अपनाया। ट्रेन में भीड़ और सड़क मार्ग पर भारी जाम की समस्या को देखते हुए उन्होंने जल मार्ग से प्रयागराज तक की यात्रा करने का फैसला किया। पांच दिनों में करीब 600 किलोमीटर की दूरी नाव से तय कर ये युवक संगम पहुंचे, स्नान किया और वापस बक्सर लौट आए।

नाव यात्रा करने वाले युवकों में मनु कुमार, सुमंत चौधरी, संदीप कुमार गोंड, सुखदेव चौधरी, पद्दू चौधरी, रविंद्र चौधरी, रमेश चौधरी और अशोक यादव शामिल थे। मनु कुमार ने बताया कि जब उन्होंने सुना कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीषण भीड़ है और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। इस वजह से 40 किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है, तो उन्होंने जल मार्ग से जाने का निश्चय किया।

नाव में किया खाने-पीने का पूरा इंतजाम
मनु कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी खुद की नाव से सफर करने का निर्णय लिया। 11 फरवरी को सुबह 10 बजे कम्हरिया गांव के गंगा घाट से अपनी नाव पर खाने-पीने का पूरा सामान लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। नाव पर सब्जी, चावल, दाल, आटा, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामान पहले से रखा गया था। 13 फरवरी की रात एक बजे ये युवक प्रयागराज पहुंचे और संगम से करीब पांच किलोमीटर पहले नाव खड़ी कर त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इसके बाद 15 फरवरी को सभी सुरक्षित वापस बक्सर लौट आए।

Related Articles

Back to top button