नाशपाती का जूस पीने से मिलता है बड़ा लाभ

हर रोज पीएं नाशपाती का जूस: अगर आप नाशपाती का जूस पीएंगे, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा सकते हैं। नाशपाती में सेब की तुलना में 8 गुना अधिक सोर्बिटोल होता है। यानि कि नाशपाती सेब से अधिक लाभकारी है। हर रोज एक ग्लास लेने से कब्ज के मरीज को काफी लाभ मिलता है।

खाना चबाकर खाएं: जल्दबाजी में अक्सर लोग खाना बिना अच्छी तरह चबाए निगल जाते हैं। फिर शरीर के लिए इन्हें पचाने में काफी वक्त लग जाता है। ऐसे में पेट में गैस बनने लगता है। इसलिए जब भी खाना खाएं अच्छे से चबा-चबाकर ही खाएं। कभी भी यह काम हड़बड़ी में ना करें।

पीजिए सेब का जूस: अगर आप सेब का जूस पीएंगे तो आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। सेब में सोर्बिटोल होता जिस कारण से इसका एक लेक्साटिव इफ़ेक्ट पड़ता है और नरम मल उत्पन्न करने में सहायता करता है। रात के वक्त इस जूस का सेवन करने से ज्यादा आराम मिलता है। आप चाहे तो सेब को साबुत भी खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button