ग्लोइंग स्किन के लिए करे ये घरेलू उपाय , फिर देखे कमाल

स्किन पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने के अपने कई फायदे होते हैं। अगर आप स्किन केयर में चाहें तो हफ्ते में एक बार घरेलू नुस्खों को अजमा सकते हैं। ये काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

साथ ही आपकी स्किन को नेचुरल चीजों की गुडनेस भी मिलती है। ऐसे में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में जो पूरी तरह से नेचुरल हैं।

स्किन के लिए गुलाब के बारे में कई बार सुना है। गुलाब की पंखुड़ियां स्किन की रंग निखारने और झुर्रियों से बचाव करने में मदद करता है। कई लोग लिप केयर में इसका इस्तेमाल भी करते हैं। इसके लिए आपको पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों की जरूरत होती है। इसी के साथ इसमें आपको शहद की जरूरत होगी। इन दोनों को मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार करें। चाहें तो इसमें दूध भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूखने दें और फिर चेहरे को धो लें। दूध और शहद आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।

चंदन स्किन को चमकदार बनाता है।इसके कई गुण कील-मुहांसे और दाग पर भी असरदार होते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कच्चा दूध, चंदन पाउडर और केसर की जरूरत होती है। इसके लिए केसर को दूध में भिगोए फिर चंदन पाउडर लें और इसमें केसर का दूध मिलाएं। एक स्मूद पेस्ट तैयार करे और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।

कई लोग ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के चेहरे पर अक्सर पिंपल्स, दाने, या फिर डेड स्किन हो जाती है। ऐसी स्किन पर मुल्तानी मिट्टी कमाल कर सकती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, दही को अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगा लें, पेस्ट सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Related Articles

Back to top button