अलग अलग गाड़ियों में ‘कल्कि 2898 एडी’ देखने पहुंचे दीपिका-रणवीर, बढ़ी हुई दाढ़ी के नये इशारे

नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसी बीच दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म को देखने पीवीआर पहुंचीं। मूवी डेट पर उनके पति रणवीर सिंह भी उनके साथ दिखे। हालांकि, दोनों को अलग-अलग गाड़ियों से उतरते देखा गया। साथ ही रणवीर सिंह के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका एक मां की भूमिका निभा रही हैं और हर कोई उनके अभिनय की खूब तारीफ कर रहा है। असल जिंदगी में भी दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में फिल्म में भी उन्होंने अपने किरदार से सबका दिल जीत लिया है। विश्वभर में फिल्म की सफलता देखते ही बन रही है। इसी बीच अभिनेत्री अपनी मूवी का लुत्फ उठाने पीवीआर पहुंचीं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट ओवरसाइज्ड टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहन रखी थी। साथ ही इसे ब्लैक चेक ब्लेजर के साथ पेयरअप किया था। खुले बाल और चश्मे ने दीपिका के लुक को और ज्यादा आकर्षक बना दिया। इतना ही नहीं दीपिका ने इस बार भी अपने बेबी बंप को बखूबी फ्लॉन्ट किया।

वहीं, रणवीर सिंह हमेशा की तरह इस बार भी अपने स्वैग से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे। अभिनेता ऑल ब्लैक अटायर में बेहद डैशिंग नजर आए। रणवीर सिंह की बढ़ी हुई दाढ़ी ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। इसे देख ऐसा मालूम हो रहा है कि सुपरस्टार जल्द ही कोई बड़ा एलान करने वाले हैं।

जानकारी हो कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। आगे चलकर अभिनेत्री ने बॉलीवुड का रुख किया और छा गईं। अब एक बार फिर सालों बाद दीपिका पादुकोण किसी साउथ इंडियन फिल्म में नजर आई हैं। हालांकि, यह पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो दोनों नवंबर, 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को ‘दीपवीर’ के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button