नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना हुई पूरी, आम आदमी पार्टी ने हासिल की बहुमत

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है।आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है।आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है।

भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है।  तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। आज होगी भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है।
 बाद में एमसीडी में जीतने वाले पार्षदों की बैठक भी बुलाई गई है।हरभजन सिंह ने दी जीत की बधाई दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है।पॉजिटिव राजनीति करो, नैगेटिव राजनीति नहीं करनी।
जनता के बीच जाकर कहते हैं कि आपके बच्चों के लिए स्कूल, परिवार के लिए इलाज का इंतजाम किया है। इसे हासिल करना एक बड़ा काम था। मैं केजरीवाल जी सहित सभी को बधाई देता हूं।

Related Articles

Back to top button