भीगे हुए अंजीर का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद

आजकल अधिकतर लोग एनीमिया से पीड़ित हैं। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं होती हैं। इसकी वजह से शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है।

एनीमिया में हीमोग्लोबिन और खून की कमी होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि एनीमिया कई कारणों से हो सकता है।  आपको आयरन की कमी की वजह से एनीमिया है, तो आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

थकान और कमजोरी का अहसास होता है, तो यह एनीमिया का लक्षण हो सकता है। ऐसे में भीगे हुए अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 1-2 अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर को अच्छी तरह से चबाकर खा लें। आप चाहें तो अंजीर के साथ बादाम, अखरोट और किशमिश भी भिगोकर रख सकते हैं। जब इन सभी चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

Related Articles

Back to top button