अंगूर का सेवन करने से दूर होती है ये समस्या

 अंगूर पोषक तत्वों का पावरहाउस है। अंगूर विटामिन सी से भरे होते हैं, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

साथ ही अंगूर  स्वास्थ्य, संयोजी ऊतक विकास और घाव भरने के लिए भी जरूरी होता है। इसके साथ ही अंगूर में विटामिन के भी होता है, जो रक्त के थक्के जमने और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

वैसे तो अंगूर को सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है यानी अंगूर को धोया और सीधा खा लिया। लेकिन आप चाहें तो अंगूर को अलग-अलग तरीकों से भी खा सकते हैं। इसमें आप अंगूर की स्मूदी, जूस आदि बना सकते हैं।

आप अंगूर की स्मूदी बना सकते हैं। इसमें अंगूर को पालक, खीरा, केला, केल और पुदीना साथ में ब्लैंड कर सकते हैं।इसके अलावा आप अंगूर को दही के ऊपर डालकर भी खाया जा सकता है।अंगूर का सेवन सलाद के रूप में किया जा सकता है।

अंगूर की मिठाई बनाई जा सकती है। इसके लिए कटे हुए सेब, स्ट्रॉबेरी और डार्क चॉकलेट के साथ अंगूर मिलाएं।अंगूर का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। आप अंगूर का जूस निकालकर पी सकते हैं।

अंगूर सेहतमंद होते हैं, इसलिए आपको भी इसे अपनी डाइट में जरूरी शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर अंगूर खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button