पश्चिम बंगाल में भाजपा और शुभेंदु अधिकारी को बड़ा झटका, हल्दिया से विधायक तापसी टीएमसी में शामिल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हल्दिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक तापसी मंडल ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तापसी मंडल नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की करीबी सहयोगी कही जाती थीं। तापसी मंडल के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के फैसले से न केवल पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा को झटका लगा है, बल्कि पार्टी के विधायक दल को भी इससे नुकसान होगा। राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

बार-बार पार्टी बदलने के अपने फैसले को सही ठहराया
पूर्व मेदिनीपुर अधिकारी का गढ़ माना जाता है और यहां बंदरगाह शहर हल्दिया स्थित है। वह राज्य के ऊर्जा मंत्री अरूप बिस्वास की उपस्थिति में कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं। मंडल ने बार-बार पार्टी बदलने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री की विकासात्मक पहल का हिस्सा बनने का फैसला किया है।’

शुभेंदु के बाद भाजपा का रुख किया था
तापसी मंडल ने कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के रूप में 2016 में हल्दिया सीट से चुनाव जीता था। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल से भाजपा का रुख करने के बाद मंडल भी भाजपा में शामिल हो गई थीं।

Related Articles

Back to top button