चारधाम यात्रा ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आई बड़ी खबर, डीजीपी ने जारी किया आदेश

55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों को चारधाम यात्रा ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा डीजीपी अशोक कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए। चारधाम ड्यूटी के वक्त स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यह फैसला लिया गया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों पर उम्रदराज लोगों के सामने कई स्वास्थ्य समस्याएं आ रही हैं। अब तक कई यात्रियों की मृत्यु भी हो चुकी है। कई पुलिसकर्मियों ने भी अपने स्वास्थ्य को लेकर शिकायतें की हैं। ऐसे में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पुलिसकर्मियों से यात्रा मार्ग पर ड्यूटी नहीं कराई जाएगी।

उन्होंने बताया, यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस, जल पुलिस, पर्यटन पुलिस और एसडीआरएफ की चौकियां बनी हुई हैं। यहां श्रद्धालु अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग यात्रियों के लिए होमगार्ड ने भी व्यवस्था की है।

Related Articles

Back to top button