अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के लिए किया ये काम , देख उड़े फैस के होश

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को काफी समय हो गया है। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने स्पेशल पोस्ट किया। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उनके पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें 10 साल पूरे करने की बधाई दी है।

अर्जुन ने दरअसल, एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ड्राइव पर जा रहे हैं और उनकी पहली फिल्म इश्कजादे का टाइटल ट्रैक चल रहा है। इसके साथ अर्जुन ने लिखा, आज मैं बहुत शुक्रगुजार हूं काम के लिए निकलते हुए इस रोशनी को लेते हुए। इंडस्ट्री में मुझे एक दश्क हो गया है। आज भी ऐसा लगता है जैसे शूट का पहला दिन हो।

मलाइका ने फिर इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, बधाई…आगे और दशकों के लिए। फिर अर्जुन ने मलाइका के मैसेज को शेयर करते हुए लिखा, आशा है कि कम आउटडोर शूट हो ताकि ज्यादा दिन दूर ना रहना पड़ा। इसके साथ अर्जुन ने हार्ट इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

अर्जुन ने फिर इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन भी रखा जहां फैंस ने उनसे कई सवाल किए। इस दौरान एक ने कमेंट किया कि अर्जुन अब आप पहले से ज्यादा स्टाइलिश हैं। आपके इस ट्रांसफॉर्मेशन की क्या वजह है? इस पर अर्जुन ने जवाब दिया, क्या आपने मेरी लाइफ में मौजूद महिला को देखा है। अर्जुन का इशारा मलाइका की तरफ है ये सब समझ गए क्योंकि मलाइका के ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज के फैंस दीवाने हैं।

Related Articles

Back to top button