अनुपम खेर ने चोटिल कंधे को लेकर दिया बड़ा अपडेट-“अभी कंधे को पूरी तरह ठीक…”

भिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते दिनों एक्टर ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे और उनके कंधे में चोट आई थी।

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फैंस से कहते नजर आ रहे हैं, ‘बस यूं ही आप लोगों से बात करना चाहता था। प्राइवेटली स्लिंग पहनने की अब जरूरत नहीं है। पब्लिक में पहनना है, ताकि सामने वाला टकरा न जाए। आप लोगों को पर्सनली थैंक्यू नहीं कहा था। आप लोगों ने खूब शुभकामनाएं भेजी।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘अभी कंधे को पूरी तरह ठीक होने में तीन-चार हफ्ते बाकी हैं। मेरा कंधा ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान जब चोटिल हुआ था तो आप लोगों ने मुझे जो इतने प्यारे प्यारे मैसेज भेजे उसके लिए हाथ जोड़कर शुक्रिया बोलना था। मैं इसीलिए आज आप लोगों से बात करने आया हूं। अनुपम खेर ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। कंधे की चोट अब ठीक हो रही है। आप सभी बेस्ट हैं।’

 

Related Articles

Back to top button