अखिलेश यादव ने की सरदार पटेल को बताया ऐसा , सीएम योगी ने कहा शर्मनाक

हरदोई में अखिलेश यादव द्वारा जिन्ना और सरदार पटेल की तुलना करने पर भाजपा ने सपा अध्यक्ष पर जमकर पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि इस चुनाव में लोग जिन्ना से सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना करना शर्मनाक है।

जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें जनता इस चुनाव में सबक सिखाएगी। भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था से पढ़कर निकले। बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई। यह भी कहा कि आजादी के लिए हर तरह का संघर्ष किया। भाजपा के लोग वाकई पटेल जी को मानते हैं तो तीनों कृषि कानून रद करें। इस दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल में अपने शिलान्यास किए हुए एक भी काम का उद्घाटन नहीं कर पाई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर अखिलेश यादव मोहम्मद अली जिन्ना का गुणगान क्यों कर रहे हैं। जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने ट्वीट किया सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भी इनको अपने आदर्श जिन्ना याद आ ही गए। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने एक वीडियो जारी कर कहा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लौह पुरुष की तुलना जिन्ना से की है।

अखिलेश यादव को पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए। जिन्ना ने हजारों हिंदुओं का कत्लेआम कराया और वह देश के बंटवारे के जिम्मेदार हैं। भाजपा सांसद ने कहा अखिलेश यादव जी सरदार पटेल की जयंती के एक दिन पहले आपके पिता जी (मुलायम सिंह यादव) ने 30 अक्टूबर, 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, मां सरयू का आंचल लाल हो गया था। यादव को लक्ष्य कर उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण में इतना नीचे मत गिरो।

Related Articles

Back to top button