‘तानाशाह की तरह घूमतीं, गुस्से में चिल्लातीं और बड़े-बड़े आदमियों को…’, मेगन मर्केल पर लगे बड़े आरोप

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इस बार दंपती किसी अच्छी वजह से नहीं बल्कि अपने तानाशाही रवैये के कारण चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, हाल ही में हैरी ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। मगर इस जन्मदिन पार्टी की बजाय डचेस ऑफ ससेक्स द्वारा अपने कर्मचारियों को डराने पर बात हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दंपती के एक करीबी सूत्र ने मर्केल को तानाशाह बताया।

प्रिंस हैरी बहुत मददगार, मगर मर्केल…
शख्स ने कहा कि हर कोई मेगन से डरता है। वह लोगों को नीचा दिखाती हैं। यहां तक वह किसी की सलाह तक नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं सूत्र ने यह भी कहा, ‘हैरी और मर्केल निर्णय लेने में बहुत खराब हैं। वह अक्सर अपने फैसले बदल देते हैं। प्रिंस वाकई बहुत अधिक आकर्षक व्यक्ति हैं और इसमें कोई शक नहीं है। वह बहुत अधिक मददगार हैं। वहीं, मर्केल बहुत ही भयानक हैं।’

बड़े-बड़े आदमी तक बहा देते आंसू
उनके एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने बताया कि मर्केल तानाशाह की तरह घूमती है। बड़ी-बड़ी शख्सियतों को भी आंसू बहाने पर मजबूर कर चुकी हैं। शख्स ने आगे कहा, ‘वह बिल्कुल निर्दयी हैं। वह तानाशाह की तरह घूमती हैं, गुस्से में चिल्लाती हैं और आदेश देती हैं। मैंने उन्हें बड़े-बड़े आदमियों को भी आंसू बहाने पर मजबूर करते देखा है।’

यह लोग छोड़ चुके हैं साथ
पिछले कुछ सालों में दंपती का स्टाफ लगातार कम होता जा रहा है। मर्केल के शीर्ष सहयोगी और निजी सचिव ने साल 2021 में उनका साथ छोड़ दिया था। इतना ही नहीं बल्कि पिछले महीने उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने भी सिर्फ तीन महीने में नौकरी छोड़ दी थी। सांता बारबरा स्थित सलाहकार जोश केटलर ने अगस्त में इस्तीफा दिया था। केटलर से पहले, टोया होलनेस 2022 तक उनकी वैश्विक प्रेस सचिव थीं।

Related Articles

Back to top button