हथिनीकुंड से रोजाना छोड़ा जा रहा 350 क्यूसेक पानी, 15 इंच बढ़ा यमुना का जलस्तर

यमुना में इस बार अभी तक बाढ़ का खतरा नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि जलस्तर अभी सामान्य है। हथिनीकुंड बैराज से रोजाना केवल 350 क्यूसेक पानी ही यमुना में छोड़ा जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते एक हफ्ते में बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में 15 इंच तक का इजाफा हुआ है, लेकिन देखने पर ऐसा लगता है कि यमुना अभी रुकी हुई हो।

वहीं, यमुना के किनारे काम कर रहे लोगों ने जानकारी दी कि उन्हें बारिश के बाद उन्हें रहने के लिए यमुना से दूर भेज दिया गया था। अभी जैसे ही जलस्तर कम हुआ, वह नदी के पास आ गए हैं। उन्होंने भी बाढ़ की आशंका नहीं जताई है। प्रशासन का भी दावा है कि अगर अचानक बाढ़ होने जैसी स्थिति आती है तो उसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button