विश्व कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, 8वीं बार हारा पाकिस्तान

विश्वकप 2023: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत ने पाकिस्तन को 7 विकेट से हराया। कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा 86 रन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।

लेकिन इसमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। विधेयक कब लागू होगा यह हमारा सवाल है। हम इसके लिए तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें यह नहीं मिल जाता।

पाकिस्तान की 7 विकेट से हार के बाद अहमदाबाद में भारतीय फैंस नाचकर मना रहे जश्न

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में भारतीय फैंस में जश्न

विश्व कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड में अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान 8वीं बार हारा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे। वे कुछ ही देर में यहां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति(IOC) के 141वें सत्र को संबोधित करेंगे।

भारत को लगा तीसरा झटका, 86 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा

विश्व कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में मुकाबला खेला जा रहा है। 156 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा 86 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

गुवाहाटी: ICC विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के प्रदर्शन से भारतीय प्रशंसक खुश हैं।

थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे 141वें IOC सत्र का उद्घाटन

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा नीता मुंबई के मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र का उद्घाटन करेंगे.

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 97/2

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 97/2

भारत को दूसरा झटका, 16 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली

विश्वकप 2023 में आज भारत पाकिस्तान का मुकाबला हो रहा है। भारत ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए

रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह वनडे में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के 351 और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के 331 छक्के हैं।

भारत को लगा पहला झटका, शाहीन अफरीदी ने शुभमन गिल को किया आउट

पाकिस्तान को पहली सफलता शाहीन अफरीदी ने दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए।

CWC 2023: दो ओवर के बाद भारत की पारी 22/0

दो ओवर के बाद भारत की पारी 22/0, गिल ने एक ओवर पर जड़े तीन चौके

टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) पहुंचे

पाकिस्तान ने भारत को 192 रनों का दिया लक्ष्य

पाकिस्तान ने भारत को 192 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button