रतन टाटा सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा को पछाड़कर बने नंबर वन, X पर इतने हो गए फॉलोअर्स

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा जिनको देश के सबसे सम्मानित इंड्स्ट्रियलिस्ट के तौर पर जाना जाता है, ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय कारोबारी के तौर पर रतन टाटा ने आनंद महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया है.

इनके अब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक कारोबारी जगत में भारत में रतन टाटा के पास सबसे ज्यादा X फॉलोअर्स हैं.

360 वन वैल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023

360 वन वैल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक भारतीय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले आंत्रप्रेन्योर 84 साल के रतन टाटा हैं और इनके बाद आनंद महिंद्रा का नाम आता है जिनके पास 10.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हुरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने संयुक्त रूप से 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 पब्लिश की है. यह भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों का 12वां सालाना एडीशन है.

एक साल में रतन टाटा के 8 लाख फॉलोअर्स बढ़े

रतन टाटा के पास इस समय 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और एक साल के भीतर इनके फॉलोअर्स में 8 लाख नेटिजन्स की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. रतन टाटा X (पूर्व में ट्विटर) पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन कोई भी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है.

मुकेश अंबानी हैं देश के सबसे अमीर शख्स

हुरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने आज 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 जारी की. इस लिस्ट में मुकेश अंबानी भारत के सबसे रईस शख्स के तौर पर नंबर वन के सिंहासन पर बैठे हैं. जनवरी के दौरान आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह की नेटवर्थ में इस साल काफी गिरावट आ चुकी है और साल की शुरुआत में भारत के सबसे अमीर शख्स के तौर पर दिख रहे गौतम अडानी अब दूसरे स्थान पर खिसक चुके हैं.

Related Articles

Back to top button