नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार

थाना जसराना पुलिस ने सोमवार को नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने नवंबर 2022 में नाबालिग बालिका के अपहरण की वारदात अंजाम दिया था।

जव पुलिस ने नाबालिग बालिका को बरामद किया तो उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था।

जसराना थाना प्रभारी महेश सिंह के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला विकास नाम का युवक अपने ही गांव की एक नाबालिग बालिका को 02 नवंबर 2022 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर कोतवाली जसराना में अपहरण के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने लगभग एक माह बाद पीड़िता को तो बरामद कर लिया लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। बालिका का पुलिस ने कोर्ट में 164 धारा के तहत बयान दर्ज कराए गये। पीड़िता ने बयान दिया था कि आरोपी विकास द्वारा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो के साथ-साथ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई और आरोपी की तलाश तेज कर दी।

थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर महिला अपराधों से जुड़े मामले के अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में आरोपी विकास को अवध चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button