फिल्म आदिपुरुष पर बोले अरुण गोविल-“भगवान और धर्म के साथ इतनी क्रिएटिव लिबर्टी…”

म राउत की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुए 4 दिन बीत चुके हैं। 5वें दिन भी इस पर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। टीवी सीरियल रामायण की कास्ट का रामायण के प्रजेंटेशन पर अपना गुस्सा पहले दिन से निकाल रही है।

अब राम का रोल करने वाले अरुण गोविल ने फिर से भगवान और धर्म के साथ इतनी क्रिएटिव लिबर्टी लेने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि टीजर के बाद ही ओम राउत समझ गए थे कि गड़बड़ होने वाली है।

कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष ने कई लोगों को नाराज कर दिया है। उनमें टीवी सीरीज रामायण के लीड एक्टर्स भी शामिल हैं।  धर्म के साथ कोई कुछ नहीं करता। हमारे साथ ही क्यों? क्यों प्रयोग करना? वे क्या कहना चाहते हैं?

अरुण गोविल बोलते हैं, मुझे लगता है कि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद उन्हें पता लग गया था कि मामला उलटा पड़ने वाला है। फिल्म तैयार हो चुकी थी। वे कुछ कर नहीं सकते थे।

उन लोगों में रिलीज के वक्त खुद ही आत्मविश्वास नहीं था। उन्हें पता था कि कुछ गड़बड़ होने वाली है। एक सामान्य इंसान और बिजनसमैन के तौर पर आप ये सब रते हैं। खुद को कैसे बचाया जाए। कोई भी होगा तो ऐसा करेगा।

Related Articles

Back to top button