BYJU’s ने फिर 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, बताई ये बड़ी वजह

शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।  छंटनी के शिकार कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं।

 नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है।छंटनी की यह नौबत कंपनी के यूएस क्लाइंट से लिए गए एक अरब अमेरिकी डॉलर के लोन को लेकर लीगल एक्शन के बाद आई।  BYJU’s कंपनी में एम्प्लाइज की संख्या 50 हजार के आसपास है क्योंकि इधर काफी संख्या में नए लोगों को अप्वाइंट भी किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग दो प्रतिशत है। कंपनी में छंटनी का नया दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच शुरू हुआ है।

बायजू ने पहले कहा था कि वह अक्तूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।BYJU’s एजुकेशनल एप है। यहां ऑनलाइन लर्निंग की जा सकती है। वायजू रविंद्रन सहित उनके छह दोस्तों ने मिलकर इस लर्निंग ऐप का निर्माण किया था।

Related Articles

Back to top button