कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, दस लोग घायल पुलिस ने ट्विटर पर दी जानकारी

नाडा के मैनिटोबा प्रांत में  एक सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस लोग घायल हो गए हैं। कनाडा के पुलिस ने ट्विटर के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि विनपिंग के पश्चिमी क्षेत्र कारबेरी के नजदीक एक जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुआ।

जानकारी के मुताबिक, एक छेटी ट्रक और दिव्यांग लोगों को ले जा रही एक विशेष वाहन के बीच टक्कर हुई। उन्होंने कहा, “पंद्रह लोगों के मरने की पुष्टि हुई है,” जबकि 10 अन्य को विभिन्न चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया, मैंने आज तक किसी भी गाड़ी में इस तरह भीषण आग लगते नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद सेमी ट्रक सड़क के किनारे गिरा था और दूसरी वाहन में आग लग गई थी। बताते चलें कि अधिकारी इस सड़क दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button